Site icon

अफवाहों पर लगे विराम: रतन मान

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान पहुंचे काला माजरा, परिजनों से की मुलाकात

करनाल। भारतीय किसान यूनियन (BKU) के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान काला माजरा पहुंचे और हाल ही में हुई घटना के संबंध में पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।

रतन मान ने कहा कि घटना किसी भी प्रकार की हो, आखिरकार दुखदाई होती है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर समाज में चल रही विभिन्न चर्चाओं और अफवाहों पर विराम लगना जरूरी है। प्रदेश सरकार को घटना के संबंध में जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि वास्तविक तथ्यों को लेकर किसी प्रकार का भ्रम न रहे।

निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग

रतन मान ने कहा कि किसी भी घटना को जातीय या सामाजिक रंग देने के बजाय तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और आवश्यकता पड़ने पर हरसंभव सहयोग किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से स्थिति स्पष्ट होने से समाज में चल रही चर्चाओं और अफवाहों पर भी रोक लगेगी तथा लोगों के बीच सही तथ्य सामने आएंगे।

कई किसान नेता और ग्रामीण रहे मौजूद

इस अवसर पर उत्तर हरियाणा प्रभारी मेहताब कादयान, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुमन, जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह नेवाल, कार्यकारी किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, कार्यालय सचिव राजकुमार नैनोता, रणवीर कलानौड़ी, राम नारायण, रामेश्वर दादूपुर सहित कई ग्रामीण और किसान नेता मौजूद रहे।

Exit mobile version