जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना इंद्री पुलिस की टीम ने अवैध रूप से ताश के माध्यम से जुआ खेलते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है
आरोपियों के कब्जे से 9,120 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई थाना इंद्री की टीम द्वारा मुख्य सिपाही सन्नी कुमार की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस टीम ने बाल्मीकि चौक, न्यू पार्क, इंद्री में छापेमारी कर कमल कुमार पुत्र सेवक लाल, शुभम पुत्र सतपाल निवासी वार्ड नंबर-8, इंद्री तथा संदीप कुमार पुत्र सिलेंदर निवासी वार्ड नंबर-7, इंद्री, करनाल को मौके से गिरफ्तार किया।
मामले के अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी ताश के माध्यम से अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को रंगे हाथों काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 9,120 रुपये नकद बरामद हुए।
इस संबंध में थाना इंद्री में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है।

