Site icon

आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा इन्वर्टर व बैटरी बरामद

जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना असंध में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरप्रीत सिंह उर्फ प्रिंस पुत्र जोगिन्द्र सिंह, निवासी गली नंबर 10, शिमलापुरी कॉलोनी, लुधियाना (पंजाब), हाल निवासी गांव खेड़ी सरफली, थाना असंध, जिला करनाल के रूप में हुई है।

मामले में शिकायतकर्ता प्रदीप कौर पत्नी बूटा सिंह, निवासी गांव खेड़ी सरफली, थाना असंध, जिला करनाल की शिकायत पर थाना असंध में मुकदमा दर्ज किया गया था।

सीआईए असंध की टीम ने मुख्य सिपाही राजिंदर की अध्यक्षता में विश्वसनीय सूचना के आधार पर आरोपी को गांव खेड़ी सरफली के बस अड्डे से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर 28 जून 2026 को गांव खेड़ी सरफली के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-152डी से चोरी किया गया माइक्रोटेक कंपनी का इन्वर्टर तथा स्मार्टन कंपनी की एक बैटरी बरामद की गई।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल करनाल भेज दिया गया।

Exit mobile version