करनाल, दिनांक 06 मई 2026।
पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
सीआईए असंध इंचार्ज निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गई कार्रवाई के दौरान मामले आरोपी सुखविंदर सिंह पुत्र दीलर सिंह,निवासी गांव शेखुपुरा,करनाल को नजदीक पॉवर हाऊस शेखुपुरा से काबू किया गया। तलाशी के दौरान जिसके कब्जे से 10 पत्ते कुल वज़न (15.1 ग्राम) अल्प्राजोलम नशीली गोलिया व साथ में एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना असंध में मुकदमा नंबर 240/2026, एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
मामले में इस नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी के अन्य साथियों की संलिप्ता बारे मामले की जांच जारी है तथा अन्य संभावित लिंक की भी गहनता से जांच की जा रही है।

