Site icon

एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की सख्त कार्रवाई, दुपहिया वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश पुत्र सूरजभान पुत्र मामन, निवासी गांव खेड़ा खेमवती, हाल वार्ड नंबर 1, रामपुरा रोड, मॉडर्न कॉलोनी, सफीदों, थाना शहर सफीदों, जिला जींद के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना घरौंडा तथा थाना सिविल लाइन, जिला करनाल में मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज हैं।

इस संबंध में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि दिनांक 10 अगस्त 2026 को टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी आकाश को नई अनाज मंडी, बजीदा रोड, करनाल से थाना घरौंडा में दर्ज मामले की चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित काबू किया। आवश्यक साक्ष्य मिलने पर आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

दौराने तफ्तीश आरोपी ने थाना सिविल लाइन करनाल में दर्ज एक अन्य मामले में भी मोटरसाइकिल चोरी करने की वारदात का खुलासा किया। आरोपी की निशानदेही पर उक्त मुकदमे से संबंधित दूसरी चोरीशुदा मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। दोनों मोटरसाइकिलों को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया।

पुलिस जांच के अनुसार आरोपी आकाश के खिलाफ चोरी के कई मामले पहले भी करनाल, पानीपत व जींद जिलों में दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में करनाल, पानीपत व जींद की जेलों में रह चुका है तथा वर्तमान में माननीय अदालत से जमानत पर बाहर आया हुआ था।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे की पूर्ति, अपने शौक पूरे करने तथा शीघ्र धन कमाने के उद्देश्य से दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version