Site icon

एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की बड़ी कार्रवाई, 81 ग्राम अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार

एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की बड़ी कार्रवाई, 81 ग्राम अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार

वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद

पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना मुनक क्षेत्र के एक एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान परमजीत पुत्र राजेंद्र निवासी गांव पाढा, थाना मुनक, जिला करनाल तथा अंकित पुत्र राजेंद्र निवासी गांव अहर, थाना मतलौडा, जिला पानीपत के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 81 ग्राम अफीम तथा वारदात में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद 

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से अफीम की तस्करी करते थे।

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में दिनों आरोपियों से गहन पूछताछ एवं अन्य संभावित खुलासों के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Exit mobile version