Site icon

एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की सख्त कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार,

कब्जे से 12 ग्राम स्मैक व वारदात में प्रयोग एक मोटरसाइकिल बरामद।

पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 32/33 क्षेत्र ग्रीन बेल्ट सेक्टर 6 से एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विपिन उर्फ कर्ण पुत्र राजू वासी गली नंबर 12 कर्ण विहार बिहारी मोहल्ला जिला करनाल रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12 ग्राम स्मैक बरामद की गई।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से अफीम की तस्करी करते थे।

एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने गश्त के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी से गहन पूछताछ एवं अन्य संभावित खुलासों के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है।

जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी नशे की तस्करी या अवैध गतिविधियों की सूचना मिले तो उसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Exit mobile version