Site icon

एनडीपीएस एक्ट के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल की बड़ी कार्रवाई,स्मैक सहित आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 454 ग्राम स्मैक बरामद,

जिला पुलिस करनाल की एंटी नारकोटिक्स सेल टीम द्वारा इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह की अध्यक्षता में नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना सदर करनाल क्षेत्र में एक आरोपी को कमर्शियल मात्रा में स्मैक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान वंश यादव पुत्र सुनील यादव निवासी गांव बुडा खेड़ा अहीर, डाकखाना गागलहेड़ी, थाना गागलहेड़ी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

व आरोपी के कब्जे से 454 ग्राम स्मैक बरामद की गई ।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए स्मैक नशीले पदार्थ की तस्करी करता था।

पुलिस टीम द्वारा गश्त के दौरान आरोपी को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 454 ग्राम स्मैक बरामद हुई। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया,तथा मामले में आरोपी से गहन पूछताछ के लिए अग्रिम अनुसंधान जारी है

जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।

Exit mobile version