करनाल, दिनांक 12 अगस्त 2026।
जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए असंध की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 किलो 860 ग्राम नशीला पदार्थ डोडा पोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीआईए असंध इंचार्ज उप निरीक्षक सलिंदर के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू किया। मामले के अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक संदीप सिंह ने टीम के साथ देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर रकबा निसिंग में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहरबान सिंह पुत्र गुरुमुख निवासी खेड़े वाली गली, रकबा निसिंग,जिला करनाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी को रकबा निसिंग से काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 08 किलो 860 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
इस संबंध में थाना निसिंग में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

