Site icon

एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, 101.77 किलोग्राम डोडा पोस्त के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार,

जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए सीआईए 3 की टीम ने 101.77 किलों ग्राम डोडा पोस्त बरामदगी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक जंगशेर की अध्यक्षता में की गई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बादल पुत्र बारूलाल वासी गांव दमानिया मंदसौर, मध्यप्रदेश के रूप में हुई है।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक जंगशेर ने बताया कि उक्त मामले में इससे पूर्व आरोपी के अन्य साथी हरविंद्र व संदीप को काबू किया गया था।

दोनों आरोपीयान से गहन पूछताछ की गई दौराने पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस नशा तस्करी के मामले में उसका अन्य साथी बादल भी शामिल था। इसके बाद टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। 

टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसका सात दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले में शामिल अन्य साथियों की संलिप्ता बारे अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version