Site icon

एनडीपीएस एक्ट तहत कार्रवाई,10 किलो 220 ग्राम चूरापोस्त सहित आरोपी गिरफ्तार,

जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए असंध की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10किलो 220 ग्राम नशीला पदार्थ चूरापोस्त सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

सीआईए असंध में उप निरीक्षक दलशेर सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कबल सिंह पुत्र मलूक सिंह निवासी गांव बिलोना,जिला करनाल के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी को रकबा बिलोना से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 10 किलो 220 ग्राम नशीला पदार्थ चूरापोस्त बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना असंध में एनडीपीएस एक्ट,की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले में आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा सके। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है

Exit mobile version