Site icon

करनाल: दोपहिया वाहनों के चालान किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

बाजार में दुकानों के सामने खड़े दोपहिया वाहनों के चालान किए जाने के विरोध में व्यापारियों ने रोष व्यक्त किया।

व्यापारियों का कहना था कि इस कार्रवाई से ग्राहकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ट्रैफिक एसएचओ रामलाल ने दुकानदारों से बातचीत की। उन्होंने व्यापारियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए समझाया कि सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से वाहन खड़े करने से यातायात बाधित होता है। बातचीत के बाद स्थिति शांतिपूर्ण रही।

Exit mobile version