Site icon

गेट चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा लोहे का गेट व वारदात में प्रयुक्त रिक्शा बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना मधुबन की टीम ने पंचायत भवन से लोहे का सामान चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

थाना मधुबन की टीम ने मुख्य सिपाही कृष्ण लाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान खान पुत्र पाला खान निवासी लुखी, जिला कुरुक्षेत्र, हाल निवासी गांव बाजीदा जटान, जिला करनाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा लोहे का गेट तथा वारदात में प्रयुक्त एक रिक्शा बरामद किया गया है।

मामले में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पुलिस को दिनांक 24 जुलाई 2026 को पंचायत भवन (सचिवालय) से लोहे व अन्य सामान चोरी होने संबंधी शिकायत दी गई थी। शिकायत की जांच एवं मौके के हालात की तस्दीक के बाद चोरी की वारदात की पुष्टि होने पर थाना मधुबन में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा  दर्ज किया गया।

पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा लोहे का गेट और वारदात में प्रयुक्त रिक्शा बरामद किया गया। पुलिस द्वारा मामले में गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version