Site icon

चाकू की नोक पर चोरी की वारदात को अंजाम वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू, दो मोटरसाइकिल व नगदी बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध सख्ती कारवाई करते थाना सदर के अंतर्गत पुलिस चौकी रंभा की टीम ने इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए चाकू की नोक पर दुकानदार से नगदी चोरी का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक चाकू, दो मोटरसाइकिल तथा कुछ नगदी बरामद की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र संजय, रमन पुत्र सुरेश, दोनों निवासी गांव बड़ा गांव, जिला करनाल तथा रजत पुत्र लीला राम निवासी गांव संगोहा, जिला करनाल के रूप में हुई है।

मामले में इंचार्ज उप निरीक्षक नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 19 जुलाई 2026 को गांव संगोहा निवासी अमित ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपनी परचून की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर उसकी दुकान पर आए,एक युवक ने चाकू निकालकर उसके गले पर रख दिया तथा दूसरे युवक ने उसे पकड़कर जमीन पर गिरा दिया। तीसरे युवक ने दुकान में रखी नगदी निकाल ली।

मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत के आधार पर थाना सदर करनाल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस चौकी रंभा की टीम ने तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया। पूछताछ एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई के उपरांत आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version