Site icon

चालक समेत दो घायल

Karnal News: अनियंत्रित कार की बिजली के खंभे से टकराई, चालक समेत दो घायल

नौल्था-मांडी सड़क पर बुधवार सुबह पलडी गांव के पास चालक को नींद की झपकी आने पर कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन खंभे टूट गए। इससे सड़क मार्ग बाधित हो गया। सूचना मिलने पर बिजली निगम ने जेसीबी की मदद से करीब साढ़े तीन घंटे में रास्ता खुलवाया। हादसे में कार चालक व उसका साथी घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

चमराड़ा गांव के बिजेंद्र व उनका नौल्था गांव का दोस्त दीपक कार में सवार होकर खाटू श्याम राजस्थान दर्शन करने गए थे। वे मंगलवार देर रात वापस लौटे थे। बिजेंद्र अपने दोस्त संदीप को बुधवार सुबह नौल्था गांव छोड़ने जा रहा था। वे करीब सात बजे पलडी गांव के पास पहुंचे तो नींद की झपकी आने से कार बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों को चोट आई है। दोनों को पानीपत के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हादसे के दौरान बिजली के तीन खंभे टूट गए।

ग्रामीण दीपक, जगबीर, आशीष, आर्यान, कपिल व दिलबाग ने बताया कि मांडी गांव के पावर हाउस से बलाना गांव की तरफ पावर लाइन जा रही है। दो लाइन पर केबल लगाई हैं। खुली लाइन से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने बिजली निगम से सभी लाइनों को केबल वाली लाइन किए जाने की मांग की है।

Exit mobile version