कब्जे से 101.77 किलोग्राम डोडा पोस्त व 6.20 ग्राम हैरोइन व साथ में एक कार भी बरामद।
जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सख्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 101.77 किलो ग्राम डोडा पोस्त, 6.20 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
पहले मामले में
सीआईए असंध की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उप निरीक्षक संदीप कुमार की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए आरोपी राजदीप पुत्र सादूराम निवासी गांव मनोहरपुर, जिला जींद को गिरफ्तार किया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 6.20 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
दूसरे मामले में
सीआईए- 3 की टीम ने विश्वसनीय सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक जंगशेर सिंह की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए देर रात दो आरोपीगण हरविन्द्र सिंह उर्फ़ गंजा पुत्र जोगा सिंह वासी गडी लागरी प्लाट न. 2 पेहवा थाना शहर पेहवा जिला कुरुक्षेत्र, व संदीप उर्फ़ सोनू पुत्र राम सिंह वासी कश्यप चौक घरौंडा थाना घरौंडा जिला करनाल को नैशनल हाइवे 152 डी से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 101.77 किलों ग्राम डोडा पोस्त व वारदात में प्रयोग एक कार भी बरामद की गई।
दोनों मामलों में संबंधित थाना असंध में टीमो द्वारा आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर मामलो का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

