Site icon

टीबी उन्मूलन के लिए सरकार के साथ समाज के लोग आगे आए: बंसल

संजीब बंसल चैरिटेबुल ट्रस्ट ने शुरूआत की टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार वितरण अभियान की

250 मरीजों को पांच सप्ताह में दी जाएंगी छह माह की टीबी पौष्टिक आहार किट

करनाल, 10 जुलाई ( ): लिबर्टी शूज के  एमडी तथा संजीव बंसल चेरिटेबुल ट्रस्ट के चेयरमैन शम्मी बंसल ने कहा है कि टीबी उन्मूलन की दिशा में समाज के लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के प्रयास सराहनीय हैं। टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार मुहैया करवाना भी समाज के सक्षम लोगों का दायिव हैं। वह आज संजीव वंसल चैरिटेबुल ट्रस्ट द्वारा संजीव बसंल चैरिटेबुल सिग्रस उजाला अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम कीअध्यक्षता डिप्टी सीएमओ डा. सिम्मी अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में अस्पताल के डाक्टर और अध्किारी मौजूद थे।इस अवसर पर टीबी मरीजों के लिए पौष्टिक आहार दिए जाने के अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर बाताया गया कि इस अभियान के तहत हर सप्ताह 25 मरीजों को छह महीने का पौष्टिक आहार दिया जाएगा। शम्मी बंसल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा करनाल में कई समाजिक अभियान चलाए जा रहे हैं। यह ट्रस्ट स्वास्थ्य पर्यावरण और शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हैं। ट्रस्ट द्वारा 250 मरीजों को छह महीने के लिए पौष्टिक आहार दिया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी सीएमओ सिम्मी अग्रवाल ने कहा कि अब तक लगभग दो हजार से अधिक टी मरीजों को पौष्टिक आहार दिया जा चुका ळैं। शहर की तमाम सामाजिक संसथाएं सरकार का सहयोग कर रही है।इस समय हमारे पास 2400 से अधिक टीबी मरीज हैं। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को इस अभ्रिायान में सरकार का सहयोगी बनना चाहिए। इस अवसर पर यूनिट हेड डा. सतबीर घर,. सुशील शर्मा, रविंद्र  संधु,अनिल कुमार  डा मीर महफूज मौजूद थे। इस अवसर पर टीबी मरीजों के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी।



Exit mobile version