जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में टीम ने थाना सेक्टर 32/33 क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीव पुत्र जगदीश निवासी गली नंबर 1, राजीव पुरम, करनाल के रूप में हुई है।
एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम द्वारा गश्त के दौरान आरोपी को काबू किया गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1 किलो 266 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की गई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जल्दी अमीर बनने और अपने शौक पूरे करने के लिए गांजा फूल पत्ती बेचने का कार्य करता है। जिसके खिलाफ मु.न. 179 दिनांक 03/05/2026 को एनडीपीएस की संबंधित धाराओं के तहत थाना सेक्टर 32/33 जिला करनाल में दर्ज किया गया। टीम द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया।
दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि इस मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों व सप्लाई चैन का खुलासा किया जा सके।

