Site icon

तांबे की तार चोरी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा 10 किलोग्राम तांबे की तार बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर पुलिस की टीम ने तांबे की तार चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। मुख्य सिपाही यशपाल की अध्यक्षता में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को काबू कर उसके कब्जे से चोरी की गई 10 किलोग्राम तांबे की तार बरामद की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि 03 अगस्त 2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित सीएचडी सिटी में बने क्वार्टर से तांबे की तार चोरी होने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल पुत्र भुला राम निवासी गांव उचाना, जिला करनाल के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई 10 किलोग्राम तांबे की तार बरामद कर ली गई।

आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version