Site icon

थाना मधुबन पुलिस की त्वरित कार्रवाई,जानलेवा हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,

जिला पुलिस करनाल ने जानलेवा हमला करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मधुबन क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित पुत्र सोमपाल तथा अंकित पुत्र ईशम सिंह, दोनों निवासी गांव कालरों,जिला करनाल के रूप में हुई है। जिनके कब्जे से वारदात में प्रयोग एक तेजधार हथियार (दा) भी बरामद किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी उप निरीक्षक रामेहर ने बताया कि दिनांक 04 अगस्त 2026 को थाना मधुबन में पीड़ित शुभम गांव मुबारकाबाद, थाना मधुबन, जिला करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बसताड़ा में चिकन कॉर्नर की दुकान है। दिनांक 03 अगस्त 2026 की शाम आरोपी अमित और अंकित उसकी दुकान पर आए तथा चिकन खाने के बाद पैसे मांगने पर विवाद करने लगे। विवाद के दौरान आरोपी अंकित ने दुकान पर मुर्गा काटने वाले तेजधार हथियार (दा) से शिकायतकर्ता पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर, गर्दन और हाथ पर गंभीर चोटें आईं। वहीं अमित ने उसे गिराकर दोनों ने मिलकर मारपीट कर मौके से फरार हो गए। 

मामले में शिकायत के आधार पर थाना मधुबन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अमित एवं अंकित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से मामले में गहन पूछताछ की जा रही है तथा उन्हें माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version