Site icon

दुपहिया वाहन चोरी के मामले में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिल बरामद

जिला पुलिस करनाल की एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम ने दुपहिया वाहन चोरी की वारदातों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिल बरामद की है।
मामले में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सिपाही देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी रंजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी शांति नगर राम नगर करनाल को गिरफ्तार किया।

जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर उसके कब्जे से चोरीशुदा तीन मोटरसाइकिल बरामद की गई। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में वाहन चोरी का मुकदमा दर्ज है।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने दो मोटरसाइकिल सिविल लाइन क्षेत्र से व एक मोटरसाइकिल थाना रामनगर से चोरी कर वारदात को अंजाम गया था।

आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version