Site icon

देश के जाने माने हास्य कवि प्रेम सेठी को हरि सिंह दिलारवर यादकार पुरस्कार से नवाजा

मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के हाथों मिला एक लाख नकद का पुरस्कार

प्रदेश का सर्वोच्च का पुरस्कार हैं हरि सिंह दिलावर यादगार पुरस्कार

करनाल के रहने वाले डा. सेठी को अब तक देश प्रदेश और इंटरनैशनल स्तर पर मिले कई पुरस्कार
करनाल, 23 जुलाई ( ): करनाल ही नहीं देश के जाने माने साहित्यकार तथा हिंदी -पंजाबी के स्थापित कवि तथा व्यंगकार डा. प्रेम सेठी को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी ने 2022 का हरि सिंह दिलबर यादगारी पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप एक लाख रुपए की नगदी राशि तथा अंगवस्त्र तथा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। यह कार्यक्रम दादा लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं द्ष्य कला विश्वविद्यालय राहतक के सभागर में हीरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सूर्य ेकवि दादा ल0मी चंद जी की जयंती पर आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में कुलगुरुर अमित आर्य कार्यकारी उपाध्यक्ष कुलदीप चंद अग्रिहोत्री डा. गुजंजन मलिक मनोचा के साथ मंत्री डा. अरविंद शर्मा मौजूद थे। डा. प्रेम सेठी की मुख्यमंत्री तथा अन्य अअितिथियों ने सराहना की। डा.प्रेम सेठी को अब तक दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें हिंदी पंजाबी साहित्य लेखन के लिए आकादमियों के दस से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं।  डा. सेठी को मिला हरि सिंह दिलबर यादगारी पुरस्कार अब तक सबसे अधिक प्रतिष्ठित और सर्वोत्तम पुरस्कार हैं। उनकी दस राष्ट्रीयकृत बैंकों से नौ पुस्तकों को पुरस्कृत किया गया उन्होंने हिंदी पंजाबी और अग्रेजी में रचनाएं लिखी हैं। वह हास्य कवि के रूप में प्रतिष्ठित हैं। अब तक उनकी पंजाबी के दस पुस्तकें लेकिन चार अकादमी स्तर पर अवार्डेंड रही हैं।  

Exit mobile version