Site icon

नशा तस्करों पर वार: दो अलग अलग मामलों मे कार्यवाही करते हुए HSNCB की करनाल यूनिट ने कुल 29.42 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।

करनाल, 14 अगस्त 2026: अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HSNCB) प्रमुख श्री संजय कुमार, IPS के दिशा-निर्देशन एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में नशा तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ब्यूरो की करनाल यूनिट ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 29.42 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

कैसे हुई कार्रवाई

पहला मामला — 17.89 ग्राम हेरोइन/स्मैक व मोटरसाइकिल बरामद

यूनिट इंचार्ज निरीक्षक ऋषिपाल सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि यूनिट की एक टीम एएसआई कुलदीप सिंह की अगुवाई में थाना घरौंडा के एरिया मे नशीले पदार्थों की जांच पड़ताल हेतु गस्त पर थी इसी दौरान एक विशेष मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि उमेर पुत्र जुलफान वासी गांव राणा माजरा, पानीपत स्मैक/हैरोईन बेचने का काम करता है। जो आज भी अपनी मोटरसाईकिल में स्मैक/हैरोईन छुपाकर गांव बराना से होता हुआ गांव बरसत में स्मैक/हैरोईन बैचने के लिये आ रहा है। अगर बरसत-बराना रोड पर नाका बन्दी की जाए तो आरोपी को रंगे हाथो काबु किया जा सकता है। सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए तत्काल बरसत से गांव बराना जाने वाली सडक पर S.S. INTERNATIONAL फैक्ट्री के नजदीक नाका बंदी की गई। कुछ ही समय बाद बताए गए हुलिए के अनुसार आरोपी उमेर मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। कुछ ही समय बाद बताए गए हुलिए के अनुसार एक व्यक्ति को जिसे काबू करके पुलिस टीम ने काबू करके उसको चेक किया तो उसमें हेरोइन/स्मैकबरामद हुआ, जिसका कुल वजन 17.89 ग्राम हेरोइन/स्मैक(मध्यम मात्रा) पाया गया। इस संबंध में थाना घरौंडा, जिला करनाल में FIR 428, दिनांक 13.08.2026, धारा 21(B), 61-85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी की मोटरसाइकिल व नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया है।

दूसरा मामला — 11.53 ग्राम हेरोइन/स्मैक बरामद

दूसरी कर्यवाही के बारे मे बताते हुए यूनिट इंचार्ज ने कहा कि यूनिट की दूसरी टीम एएसआई उपकार की अगुवाई में थाना सेक्टर 32-33, करनाल के एरिया मे नशीले पदार्थों की जांच पड़ताल हेतु गस्त पर थी इसी दौरान एक विशेष मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि रवि पुत्र प्रेम कुमार, निवासी सूरज नगर, थाना सेक्टर 32-33, करनाल जोकि उत्तर प्रदेश से स्मैक/हैरोईन लाकर करनाल मे तस्करी का काम करता है। जो आज भी करनाल मे मेरठ रोड  पर स्थितः कृष्णा कलोनी की गली नंबर 1 के पास स्मैक/हैरोईन तस्करी कर रहा है। अगर तुरंत रैड की जाए तो आरोपी को रंगे हाथो काबु किया जा सकता है। सूचना की विश्वसनीयता को देखते हुए तत्काल मुखबिर के बतलाये स्थान पर रैड करके उपरोक्त नशा तस्कर को काबू करके पुलिस टीम ने चेक किया तो उसमें हेरोइन/स्मैकबरामद हुआ, जिसका कुल वजन 11.53 ग्राम हेरोइन/स्मैक(मध्यम मात्रा) पाया गया। इस संबंध में थाना सेक्टर 32-33, करनाल में FIR 337, दिनांक 13.08.2026, धारा 21(B), 61-85 NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हेरोइन/स्मैककहां से लाई गई थी और इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

आमजन से अपील

यूनिट इंचार्ज निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास नशे की बिक्री, तस्करी या किसी भी प्रकार के अवैध नशा कारोबार की जानकारी मिले, तो तुरंत सूचित करें:

टोल-फ्री हेल्पलाइन: 1933

HSNCB हेल्पलाइन: 90508-91508

NCB MANAS पोर्टल: ncbmanas.gov.in

सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

Exit mobile version