Site icon

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत करनाल पुलिस का जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को किया जागरूक

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल द्वारा नशे के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में गठित नशा मुक्ति टीम द्वारा थाना बुटाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव अंजथली में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम ने घर-घर जाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और उन्हें नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है तथा परिवार और समाज के लिए गंभीर खतरा बनता है।

पुलिस टीम ने विशेष रूप से बच्चों और युवाओं को जागरूक करते हुए उन्हें नशे से दूर रहने की अपील की। साथ ही शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेकर उज्जवल भविष्य अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी क्षेत्र में नशा करने या नशा बेचने से संबंधित कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देती है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाना, MANAS हेल्पलाइन नंबर 1933 अथवा डायल 112 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

जिला पुलिस करनाल ने आमजन से नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सकता है।

Exit mobile version