Site icon

भाजपा सरकार की नीति अंत्योदय कल्याण की : रामनाथ ठाकुर

केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर हरियाणा कैश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर के निवास पर पहुंचे

करनाल,  05 जून ():  केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर आज करनाल प्रवास के दौरान हरियाणा कैश कला बोर्ड के चेयरमैन यशपाल ठाकुर के निवास पर पहुंचे। यहां उनका सैन समाज के साथस भाजपा नेताओं ने जोरदार स्वागत किया। कृषि राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार अंत्योदय योजना के तहत काम कर रही ळैं। उन्होंने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण यशपाल टाकुर को चेयरमैन बनाया जाना हैं। उन्हेांने कहा कि उनके पिता तथा विहार के मुख्यमंत्री रहे कर्पूरी ठाकुर ने हमेशा दलितों पिछउ़ों की राजनीति की। उन्होंने कहा कि ना तो उनके पिता का अपना मकान था और ना ही उनका। उन्होंनके कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके पिता को भारतरत्न  से अलंकृत कर ईमानदार राजनीति का सम्मान किया। इस अवसर पर चेयमैन यसशपाल ठाकुर ने कहा कि वह आज धन्य हो गए कि उनके निवास पर केंद्रीय मंत्री आए हैं। इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन प्रतिनिध सोहन सिंह राणा, केश कला बोर्ड के वाइस चेयरमैन नरेश कुमार, अनिल गुप्ता जिला प्रधान प्रवीण लाठर, मदन गुर्जर पार्षद भूपेुंद्र नौतना,सुधीर यादव, अनिल राहड़ा के साथ सैन समाज के प्रदेश भर से आए प्रतिनिधि उपस्थित थे।   

Exit mobile version