करनाल। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रतन मान शुक्रवार को काला माजरा पहुंचे और वहां हुई घटना को लेकर सामाजिक रूप से दुख व्यक्त किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी ली और उनसे बातचीत की।
रतन मान ने कहा कि घटना किसी भी तरह की हो, आखिरकार वह दुखदाई होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में लोगों के बीच सही जानकारी पहुंचना बेहद जरूरी है, ताकि किसी प्रकार की भ्रांति या अफवाह का माहौल न बने।
सरकार जल्द स्थिति स्पष्ट करे
भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना को लेकर प्रदेश सरकार को जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, ताकि क्षेत्र में चल रही अफवाहों पर विराम लग सके और लोगों को वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सके।
उन्होंने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने और किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करने की अपील भी की।
कई किसान नेता और ग्रामीण रहे मौजूद
इस अवसर पर उत्तर हरियाणा प्रभारी मेहताब कादयान, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, जिला महासचिव सुरेंद्र सिंह बेनीवाल, वयोवृद्ध किसान नेता प्रेमचंद शाहपुर, कार्यालय सचिव राजकुमार नौतना, रणवीर कत्लाहेडी, राम नारायण, रामेश्वर दादूपुर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

