Site icon

भैंस चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार कब्जे से 20 हजार रुपये की नकदी बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा पशु चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए-1 की टीम ने प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में मुख्य सिपाही अमित कुमार द्वारा कार्रवाई करते हुए भैंस चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को जींद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान फुरकान पुत्र यामिन निवासी सुन्हेटी, जिला शामली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से 20 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।

अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी के दो अन्य साथियों इस्लाम और साधिक को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया था कि भैंस चोरी की उक्त वारदात में उनका साथी फुरकान भी शामिल था। इसके बाद पुलिस टीम द्वारा फुरकान को जींद जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मामले में दिनांक 26 मार्च 2026 को शिकायतकर्ता पवन कुमार द्वारा थाना मधुबन में शिकायत दी थी कि रात में अज्ञात आरोपियों द्वारा उसके खेत की दीवार तोड़कर दो भैंसें चोरी कर ली गईं।

शिकायत के आधार पर थाना मधुबन में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version