Site icon

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी में एडमिशन शुरू

करनाल

महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल में बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, एडमिशन प्रक्रिया के लिए बुधवार को फिजिकल काउंसलिंग होगी। एमएचयू में एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थी अपने साथ तय समय पर जरुरी दस्तावेज साथ लेकर एमएचयू के मेन कैंपस में पहुंचे।

यह जानकारी देते हुए एमएचयू के माननीय कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने बताया कि एमएचयू में 119 सीटों के लिए दाखिले होंगे, एमएचयू के दोनों बागवानी महाविद्यालय जिनमें बागवानी महाविद्यालय अंजनथली तरावड़ी में 96 सीट तथा बागवानी महाविद्यालय चांदसौली अम्बाला में 23 सीटों के लिए एडमिशन किए जाएगे। जो भी विद्यार्थी एमएचयू में बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर में एडमिशन लेना चाहता है ओर विद्यार्थियों का नाम मैरिट लिस्ट में आ चुका है, ऐसे विद्यार्थी बुधवार सुबह 9 बजे जरुरी दस्तावेजों के साथ फिजिकल काउंसलिंग के लिए पहुंचे।दस्तावेजों का वेरीफिकेशन होने के बाद विद्यार्थी एमएचयू में दाखिला ले सकता है। उन्होंने कहा कि एडमिशन के लिए एमएचयू द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है। 

एमएचू का उदेश्य है कि विश्वविद्यालय ऐसे बागवान तैयार करें, जिनकी देश विदेश में मांग हो ओर एमएचयू ये निकले बागवान बागवानी की खेती में नवीनतम तकनीकें पहुंचाने में सहायक बनें साथ ही बागवानी की खेती के अंदर आने वाली चुनौतियों का किसानों के बीच जाकर समाधान सुझाए। उन्होंने कहा कि एमएचयू का नाम न केवल देश में बल्कि विश्व के देशों में लगातार ख्याति प्राप्त कर रहा है। क्योकि जहां एमएचयू का जापान, आस्ट्रेलिया, अमेरिका के विश्वविद्यालयों के साथ करार हो चुके है वहीं एमएचयू के विद्यार्थी उपरोक्त देशों के उद्यानिकी विश्वविद्यालयों के साथ पढ़ाई कर एक साथ दोहरी डिग्री हासिल कर रहे है। माननीय कुलपति ने कहा कि हमारा उदेश्य है कि एमएचयू से पढ़ाई करके निकला कोई भी विद्यार्थी बेरोजगार न रहें, उसके पास अनिवार्य तौर पर रोजगार हो।

Exit mobile version