Site icon

रोग को हराने के लिए मजबूत संकल्प शक्ति का होना जरूरी: गोयल

छह सौ से अधिक किट वितरित की टीवी रोगियों को
स्वदेश जागरण मंच के अभियान ने सौ से अधिक मरीजों की जिंदगी बदली

 हरियाणा राज्य तकनीकी परिषद के सचिव तथा स्वाबलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय सह कोर्डीनेटर राजेश गोयल ने कहा है कि आज टीबी के रोगियों को रोग से लडऩे के लिए मजबूत इच्छा शक्ति की जरूरत हैं। इसके साथ रोग से लड़ कर जीता जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी अच्छा कार्य व्यर्थ नहीं जाता हैं। उसका अच्छा काम लौट कर आता हैं। उन्होंने सभी से स्वदेशी को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्वदेश प्रेेम राष्ट्र के लिए जरूरी हैं। वह आज करनाल के चंाद सराय में डकोत धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

कार्यक्रम स्वदेश्सी जागरण मंच के वरिष्ठ अयाम के चिकित्सा प्रकोश्ठ केे द्वारा किया गया। इस अवसर पर 66 से अधिक टीवी मरीजों को पौष्टिक आहार की किट वितरित की गई। इस अभियान को एक साल पूर्ण हो गया। इस दौरान लगभग छह सौ टीवी किट वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षताकुरुक्षेत्र विकास वोर्ड के पूर्व मानसेवी महासचिव अशोक सुखीजा ने की। कार्यक्रम में सीएम ओ पूनम चौधरी, डिप्टी सीएमओ सिम्मी कपूर , मैडीकल आफीसर गीताजंली, पार्षद संकल्प भंडारी,कौशल विकास विभाग के डिटी डायरेक्टर मनोज जी रिटायर्ड  ब्रिगेडियर श्री  मंचासीन थे। सभी ने इस अभियान की सराहनार की। अपने अध्यक्षीय उद्वोधन में अशोक सुखीजा ने कहा कि रोगियों की सेवा सबसे बड़ा परमार्थ हैं। सीएम ओ पूनम चौधरी और डिप्टी सी एम ओ सिम्मी कपूर ने कहा कि सरकार टीबी का उन्मूलन जल्द कर लेगी। उन्होंनें कहा कि इस समय लगभग तीन हजार टीबी के मरीज हैं। इससे दो गुने अब तक ठीक हो चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन सुरेश पुरी ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतथियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के पूर्ण कालिक कार्यकर्ताओं के राष्ट्रीय पालक सतीश चावला, देवेंद्र अरोड़ा, डा. के के चावला, डा. गोगिया, डा. आर्जव शर्मा, देवेद्र अरोड़ा, भूषण गोयल, डा. के के पाहवा, सरोज चावला, भजनलाल,,प्रेम ढींगड़ा, आशना पुरी,श्रीमती चावला, श्याम बधवा प्रदीप कश्यप,  आदि उपस्थित थे।  

Exit mobile version