Site icon

लावारिस से कम नहीं रही पूर्व सीएम मनोहर लाल के सपनों की मंडीसौ से अधिक आढती कारौवार कर रहे हैं नरक से बदतर सब्जी मंडी में

पानी की निकासी का नहीं है प्रबंध, पेयजल की नहीं है व्यवस्था
शौचालयों में लटका है ताला,बिजली के टावर की है लाइटें खराब

कानून व्यवस्था की हालत बदतर सीवर हे रुकी हुई सफाई राम भरोसे सफाई के लिए कर्मचारी अपर्याप्त

पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के सपनों की प्रतीक करनाल की नई सब्जी मंडी में सौ से अधिक दुकानदार,आढ़ती, सब्जी रेहड़ीदार तथा फल बिक्रेता मूलभूत समस्याओं के लिए तरस रहे हैं। यहां तक कि आम जन, किसानों और सब्जी उत्पादकों के लिए बनाए गए शौचालयों पर ताले लटके हुए हैं। यहां पर पेयजल के लिए कोई व्यवस्था नहीं हैं। पुरानी सब्जी मंडी में तो प्रशासन ने वाटर कूलर लगवा दिए थे। लेकिन यहां पर वाटर कूलर नहीं हैं। इसके अलावा यहां पर लाइट की व्यवस्था नहीं हैं। यहां पर सफाई व्यवस्थाा बदसे बदतर हैं। हर तरफ गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई ठेकेदार और अफसरों की मिलीभगत के  रहते कागजों में सफाई कर्मचारी हैं। यहां पर बदबू के कारण यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता हैं। सब्जी मंडी में सुबह तीन बजे से सब्जी लेकर आने वालों का सिलसिला शुरू हो जाता है लेकिन यहां पर अंधेरा छाया रहता है। यहां पर टावर की लाइटें खराब पड़ी हुई हैं। 

यहां पर हालात खराब बने हुए हैं। मंडी एसोसिएशन के तेजेंद्र सिंह डिम्पी ने ने बताया मंडी में पानी की निकायी के लिए उचित व्यवस्था नहीं है थोड़ी सी बारिश होने पर यहां पानी भर जाता है। पानी निकलने में आठ घंटे लग जाते हैं। पिछली बार मुख्यमंत्री तथा अन्य अफसरों ने गंदगी और शौचालयों की दशा देख कर अफसरों को फटकार लगाई थी उसके बाद मंडी प्रशासन ने शौचालयों पर ताला लटका दिया। मंडी में आढ़ती ने बताया कि मंडी में गंदगी और कीचड़़ का आलम यह है कि यहां पर आने वाले दिनों में बीमारी का खतरा उत्पन्न हो गया हैं। सब्जी मंडी में सीवर का हाल सबसे खराब हैं। आज से 30 साल पहले यहां पर जिस तरह से अनाज मंडी की दुकानों के लिए कच्ची सीवर बनाई थी वह बढ़ते क्षेत्र को लेकर अपर्याप्त थी। अधिक दबाव के कारण यह रुक जाती है। इसके कारण आढ़तियों के वेसमैंट में सीवर का पानी भर जाता है लोग परेशान हैंं। नई सब्जी मंडी में शेड के सामने आए दिन जाम लगा रहता हैं। मंडी में अभी भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। यहां पर सुरक्षा के लिए ना तो चौकीदार है और ना ही आपात काल के लिए जनरेटर। यहां पर सुरक्षा को लेकर गंभीर खतरा बना हुआ है। मंडी को जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शिफ्ट किया था उस समय यह आशा जताई जा रही थी कि आने वाले दिनों में यह मंडी देश की सबसे खुबसूरत मंडी बनेगी। यहां के हालात देख कर लगता हैं कि मंडी में मार्कीटिग विभाग के अधिकारी पूर्व मुख्यमंत्री के सपनों की सब्जी मंडी को संभाल नहीं पा रहे हैं। यहां पर मार्कीट कमेटी के सचिव से बात की तो उन्होंने बताया कि वह इन समस्याओं को जल्द दूर कर देंगे।

Exit mobile version