एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद
जिला पुलिस करनाल द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ टीम इंचार्ज निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह की अध्यक्षता में वाहन चोरी के मामले में वांछित दो आरोपीतो को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपीयान की पहचान अर्पणदीप पुत्र हरपाल सिंह हसन निवासी गांव मुनक,व अमन पुत्र प्रमोद निवासी गांव मंगलपुर करनाल के रूप में हुई है।
पुलिस जांच के अनुसार आरोपी थाना शहर करनाल के एक मामले में वांछित थे। पूछताछ के दौरान आरोपीयान द्वारा मामले में मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे की लत, जल्द पैसा कमाने तथा अपने शौक पूरे करने के उद्देश्य से वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देता थे।
जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपीयान के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में थे।
टीम द्वारा आज दोनों आरोपीयान को प्रोडक्शन वारंट पर माननीय अदालत में पेश किए जाने पर न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर उक्त मामले में शामिल जांच की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर आरोपीयो को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद दोनों आरोपीयो को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

