Site icon

सशक्त बेटियां होंगी तो समाज भी सुरक्षित होगामार्शल आर्ट ट्रेनर सतीश कुमार राणा ने समर्थ  छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के टिप्स

करनाल,  04 जून (): सशक्त बेटियां होंगी तो समाज भी सुरक्षित होगा ।  आज के समय में बेटियों के लिए आत्मरक्षा की ट्रेनिंग लेना बहुत ही जरुरी हो गया है , क्योंकि यह न केवल उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाता है ।  इससे वे किसी भी आपातकालीन स्थिति में अपना बचाव खुद करने में सक्षम बनती हैं और खास बात ये है कि बिना किसी हथियार के । यह बात आज सेवा श्री आश्रम ,सेवा भारती के कार्यक्रम में इंटरनैशनल मास्टर सतीश कुमार राणा ने कही ।  सतीश कुमार राणा आज आश्रम में समर्थ किशोरी प्रकल्प की छात्राओं के आत्मरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए आये । उनके साथ अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी सरिता रोहिला ने छात्राओं को आत्मरक्षा के विभिन्न गुर सिखाए, कि आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं की रक्षा कैसे की जाए तथा आत्मविश्वास के साथ कठिन परिस्थितियों का सामना कैसे किया जाए। सडक़ पर अकेले चलते हुए छीनाझपटी या छेडख़ानी की घटना के समय कैसे दुश्मन को सबक सीखाना है ।

कार्यक्रम में निर्मल कुटिया स्कूल की छात्राओं सहित सिलाई केंद्र, रूप-स’जा केंद्र एवं कंप्यूटर केंद्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही लगभग 100 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी छात्राओं ने आत्मरक्षा के विभिन्न अभ्यासों को सीखने में विशेष रुचि दिखाई और अभ्यास करके भी दिखाया द्य मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंटरनेशनल मास्टर सतीश कुमार राणा की ओर से बेटियों को आत्मरक्षा का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में सेवा भारती के प्रांत सह-कोषाध्यक्ष एवं  जिला पालक सुरेंद्र गोयल ,जिला प्रमुख विपिन अरोड़ा , जिला कोषाध्यक्ष नरेश माटा , प्रीति कुकरेजा , अलका चौधरी , अनीता सिंह , शिक्षिका आशा , संचिता , पूनम, सुप्रिया और सभी सदस्यों ने भाग लिया ।

Exit mobile version