जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए 2 की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 510 ग्राम नशीला पदार्थ अफीम सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीआईए 2 इंचार्ज निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दलशेर सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव हाबड़ी,जिला कैथल के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने आरोपी को नजदीक चिड़ावा मोड से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 510 ग्राम नशीला पदार्थ अफीम बरामद की गई।
इस संबंध में थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट,की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जिसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के सम्मुख पेश कर चार दिन का पुलिस मंजूर किया गया है,दौराने रिमांड मामले में आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जा सके। मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है

