Site icon

 स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन व वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद

जिला पुलिस करनाल द्वारा स्नैचिंग की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए-1 की टीम ने इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी साहिल पुत्र नरेश कुमार निवासी गांव रामपुरा कटेबाग, जिला करनाल को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से वारदात में छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामले में अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि 

दिनांक 02 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता अनिल कुमार करनाल ने पुलिस चौकी सेक्टर-4 में शिकायत दी थी कि वह शाम करीब 7 बजे पैदल हाईवे से अंसल की ओर जा रहा था। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक पीछे से आए और उसका मोबाइल फोन, पर्स तथा गाड़ी की चाबी छीनकर मौके से फरार हो गए।

शिकायत के आधार पर थाना शहर करनाल में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी साहिल को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपी की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version