Site icon

हरि सिंह दिलबर यादगारी पुरस्कार मिलने पर डीसी ने प्रेम सेठी को वधाई दी

डा. आनंद शर्मा ने साहित्य पा चर्चा की और लेखन को लेकर जानकारी सांझा की

 करनाल ही नहीं देश के जाने माने साहित्यकार तथा हिंदी -पंजाबी के स्थापित कवि तथा व्यंगकार डा. प्रेम सेठी को प्रदेश के मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी द्वारा  2022 का हरि सिंह दिलबर यादगारी पुरस्कार देने पर करनाल के डीसी डा. आनंद शर्मा  ने बधाई दी। तथा सम्मानित किया। डा. आनंद शर्मा खुद साहित्य  प्रेमी हैं। उन्होंने डा. सैइी से उनके द्वारा लिखी कविताओं में रुचि दिखाई। वीते दिनों पुरसकार मिलने पर  सेठी ने डीसी से उनके कार्यालय में मुलाकात की। 

 उन्हें अपनी साहित्य यात्रा के बारे में  जानकारी दी। यहां उल्लेखनीय है कि  डा.प्रेम सेठी को अब तक दो दर्जन से अधिक प्रतिष्ठित पुरस्कार मिल चुके हैं। उन्हें हिंदी पंजाबी साहित्य लेखन के लिए आकादमियों के दस से अधिक पुरस्कार मिल चुके हैं।  डा. सेठी को मिला हरि सिंह दिलबर यादगारी पुरस्कार अब तक सबसे अधिक प्रतिष्ठित और सर्वोत्तम पुरस्कार हैं। उनकी दस राष्ट्रीयकृत बैंकों से नौ पुस्तकों को पुरस्कृत किया गया उन्होंने हिंदी पंजाबी और अग्रेजी में रचनाएं लिखी हैं। वह हास्य कवि के रूप में प्रतिष्ठित हैं। अब तक उनकी पंजाबी के दस पुस्तकें लेकिन चार अकादमी स्तर पर अवार्डेंड रही हैं।      

Exit mobile version