Site icon

23 मई को गांव गगसीना में होगा एकता संकल्प समारोह :भूपिंद्र लाठर

मुख्यातिथि के तौर पर शामिल होंगे राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला

कांग्रेस नेता भूपिंद्र लाठर ने बताया कि 23 मई को गांव गगसीना में एकता संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला शिरकत करेंगे। नीलकंठ होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भूपिंद्र लाठर ने कहा कि समारोह के आयोजक सर्वजीत सिंह संधू व उनकी टीम कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि यह आयोजन कांग्रेस पार्टी के बैनर तले किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य पार्टी की विचारधारा को मजबूत करना और संगठन को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष पराग गाबा, ग्रामीण अध्यक्ष राजेश वैध सहित पार्टी के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि सभी कांग्रेसजन एक मंच पर आकर एकजुटता का परिचय दें और संगठन को मजबूती प्रदान करें। भूपिंद्र लाठर ने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि वे अपने जनप्रिय नेता चौ. रणदीप सिंह सुरजेवाला के विचारों को सुनें और देश के विभिन्न मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, गिरती अर्थव्यवस्था और बढ़ते अपराध जैसे मुद्दों को जनता के बीच उठा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में जिस तरह से जनकल्याणकारी नीतियों को धरातल पर लागू करने का काम किया था, कांग्रेस के उसी राज को फिर से वापिस लाने का आवश्यकता है, ताकि देश का हर वर्ग खुशहाल हो सके। इस मौके पर समारोह के आयोजक सर्वजीत सिंह संधू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और टीम सदस्य मौजूद रहे।

Exit mobile version