Site icon

765 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की इंद्री क्षेत्र में कार्रवाई, नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी

करनाल, 14 अगस्त 2026। जिला पुलिस करनाल द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 765 ग्राम अफीम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना इंद्री में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहसान पुत्र ईरशाद निवासी गांव पटेडा, जिला करनाल के रूप में हुई है।

गुप्त सूचना पर इंद्री क्षेत्र में दबिश

पुलिस के अनुसार एंटी ऑटो व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम कार्रवाई कर रही थी। मामले के अनुसंधान अधिकारी सहायक उप निरीक्षक दलीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर इंद्री क्षेत्र में कार्रवाई की और आरोपी को काबू कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 765 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।

4 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी

पुलिस ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान आरोपी से नशा तस्करी के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का उद्देश्य पूछताछ के माध्यम से नशा तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों और नेटवर्क की जानकारी जुटाना है, ताकि उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।

मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है।

Exit mobile version