इंद्री। इंद्री खंड में 16 नए अटल पुस्तकालयों की सौगात मिली है। इनमें ब्याना, बीबीपुर जटान, धनौरा जागीर, गोरगढ़, खुखनी, मुखाला खालसा, ननहेड़ा, पटहेड़ा, शेरगढ़ खालसा, जारोली, मेनमती, मोदीपुर, बजीदपुर, चौरा खालसा, नगला रोडान और सलारपुरा में डिजिटल और आधुनिक सुविधाओं के साथ अटल पुस्तकालय खुले हैं। धनौरा जागीर में पुस्तकालय का उद्घाटन विधायक रामकुमार कश्यप और भाजपा गढ़ी बीरबल मंडल के अध्यक्ष संजय कांबोज ने किया। इस दौरान जगीर सिंह, बलविंद्र कटारिया, ब्लॉक समिति सदस्य राजपाल कश्यप, जगदीश कश्यप, महावीर शर्मा आदि मौजूद रहे
Karnal News: इंद्री को 16 अटल पुस्तकालयों की सौगात

