Site icon

Karnal News 24 : ब्लैकमेल कर 6.5 लाख ऐंठने की आरोपी महिला गिरफ्तार

जबरन वसूली की धाराओं के तहत दर्ज हुई थी प्राथमिकी, कोर्ट से मिली जमानत

अंबाला। अश्लील वीडियो बनाकर कच्चा बाजार निवासी व्यक्ति से 6.5 लाख रुपये हड़पने के मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को महेश नगर थाना पुलिस की टीम जब गिरफ्तारी के लिए पहुंची तो महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। कैंट के नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। हालांकि महिला पर जबरन वसूली की धारा 308 (6) यानी गैरजमानती धारा लगाई गई थी। कोर्ट में सुनवाई के बाद महिला को जमानत दे दी। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र ढिल्लो का कहना है कि महिला को कोर्ट से जमानत मिल गई है।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित व्यक्ति का आरोप था कि उनकी पूरी कचौड़ी की दुकान है। ऑर्डर देने के बहाने महिला ने फोन नंबर लेकर नजदीकियां बढ़ानी शुरू कर दीं थी। फरवरी 2026 में महिला ने बहला-फुसलाकर शालीमार बाग स्थित अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि महिला ने चुपके से एक वीडियो रिकॉर्ड कर ली। सोशल मीडिया पर वायरल करने व रेप केस में फंसाने की धमकी दी थी। चौकी में झूठी तहरीर देकर पैसे ले लिए थे। बाद में फिर धमकाना शुरू कर दिया। इस तरह से अब तक 6.5 लाख रुपये ले चुकी है।

Exit mobile version