जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधी गतिविधियों की रोकथाम के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीआईए-3 की टीम ने अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई सीआईए-3 की टीम द्वारा सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने पुरानी सब्जी मंडी करनाल क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी राजेश पुत्र ज्ञान चंद निवासी भीम नगर, करनाल को काबू किया। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त आरोपी ऑनलाइन मोबाईल के माध्यम से नंबर लगाकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली का कार्य कर रहा हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ थाना शहर करनाल में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आज आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।