जिला पुलिस करनाल द्वारा अपराधी गतिविधियों की रोकथाम के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  सीआईए-3 की टीम ने अवैध रूप से सट्टा खाईवाली करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

यह कार्रवाई सीआईए-3 की टीम द्वारा उप निरीक्षक रणधीर सिंह की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने सदर बाजार करनाल क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपी राजेंद्र शर्मा पुत्र अश्विनी कुमार,निवासी निरंकारी भवन, गांव मुनक, करनाल व रोहताश पुत्र प्रेम चंद,निवासी काली माता मंदिर के पास, करनाल को काबू किया। पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से सट्टा राशि के रूप में 6 हजार 500 रुपये नकद व दो मोबाइल फोन बरामद किए गए।

इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि उक्त आरोपी पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर अवैध रूप से सट्टा खाईवाली का कार्य कर रहे हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

आरोपियों के खिलाफ थाना शहर करनाल में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड आरोपीयो से गहन पूछताछ कर उनके कब्जे में दो मोबाईल फोन व 6500 रुपए नगदी बरामद की गई। दोनों आरोपियो की रिमांड अवधि समाप्त होने पर आज पुनः माननीय न्यायालय के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है