जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज उप निरीक्षक राजन की अध्यक्षता में टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 36 बोतल अवैध शराब बरामद की है।

इस संबंध में इचार्ज उप निरीक्षक राजन की अध्यक्षता में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सुभाष पुत्र जीताराम निवासी गांव फूशगढ़, जिला करनाल को विधि अनुसार गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे 36 बोतल अवैध देशी मार्का मस्ती माल्टा शराब बरामद की गई।

आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत थाना सेक्टर 32/33, जिला करनाल में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद अवैध शराब को नियमानुसार कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

जिला पुलिस करनाल ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध शराब की बिक्री, भंडारण या तस्करी संबंधी कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध भविष्य में भी सख्त कानूनी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी