जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध शराब तस्करों एवं शराब बनाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निसिंग पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

यह कार्रवाई सहायक उप निरीक्षक विनीत कुमार की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

पुलिस टीम ने गांव बहलोपुर निवासी आरोपी मनदीप सिंह पुत्र मुख्तयार सिंह को काबू किया। आरोपी के कब्जे से 180 लीटर लाहण बरामद किया गया।

मामले की जानकारी देते हुए अनुसंधान अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के खिलाफ थाना निसिंग में आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई है।