सीआईए-1 करनाल की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों से हथियार तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ जारी,

करनाल, दिनांक 30 जून 2026।

पुलिस अधीक्षक करनाल के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अपराध एवं अवैध हथियारों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए-1 करनाल की टीम ने इंचार्ज निरीक्षक संदीप सिंह के नेतृत्व में विश्वसनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियों के कब्जे से 08 अवैध पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस तथा एक सिलेरियो कार बरामद की गई है।

इस संबंध में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना मधुबन, जिला करनाल में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पवन उर्फ पोन्ना पुत्र खुशीराम निवासी वार्ड नंबर-02, रेलवे रोड, कलानौर, थाना कलानौर, जिला रोहतक। जतिन पुत्र राजेंद्र निवासी वार्ड नंबर-01, बाबा कॉलोनी, कलानौर, थाना कलानौर, जिला रोहतक,राहुल पुत्र विजय कुमार निवासी वार्ड नंबर-07, संत कॉलोनी, खरखौदा, थाना खरखौदा, जिला सोनीपत,नवदीप पुत्र भूपेंद्र निवासी शहर मालपुर, थाना बापौली, जिला पानीपत,कपिल पुत्र करतार निवासी शहर मालपुर, थाना बापौली, जिला पानीपत के रूप में हुई है।

सीआईए-1 की टीम ने आरोपियों के कब्जे से 08 अवैध पिस्तौल, 30 जिंदा कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त एक सिलेरियो कार बरामद की है, जिन्हें कब्जा पुलिस में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मामले में निरीक्षक संदीप सिंह ने बताया कि सीआईए-1 की टीम ने दिनांक 29 जून 2026 को रिंग रोड, गांव कुटेल, करनाल के पास नाकाबंदी एवं गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को काबू किया। आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के उपरांत आरोपियों को विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार आरोपी पवन उर्फ पोन्ना के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक मामला दर्ज होना पाया गया है। अन्य आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

 सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अवैध हथियारों के स्रोत, सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त में संलिप्त अन्य व्यक्तियों तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके। मामले में गहनता से अनुसंधान जारी है।