जिला पुलिस करनाल की सीआईए- 2 स्टाफ टीम ने अवैध हथियार रखने के मामले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है।
आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी पिस्तौल.315 बोर व एक रौंद भी बरामद किया गया है।
सीआईए- 2 स्टाफ की टीम ने सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी आर्यन पुत्र संजय उर्फ काला
निवासी गांव स्टोन्डी थाना सदर जिला करनाल को टीम द्वारा काबू किया गया।
पुलिस टीम ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं तहत थाना सदर करनाल में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम ने आरोपी को विधि अनुसार गिरफ्तार कर आज माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले का खुलासा किया जाएगा।