करनाल,दिनांक 26 मई 2026।

पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध सख्ती से कारवाई करते हुए जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

सीआईए असंध इंचार्ज निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक दलशेर सिंह की अध्यक्षता में गई। कार्रवाई के दौरान मामले में आरोपी नसीब रामेहर निवासी वॉर्ड नंबर 1असंध,करनाल को नजदीक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से काबू किया गया।

 तलाशी के दौरान जिसके कब्जे से 10.23 ग्राम स्मैक नशीला पदार्थ बरामद की गई।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना असंध में मुकदमा नंबर 285/2026, एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में टीम द्वारा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के सामने पेश किया गया जहां से उसका 3 दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले में आरोपी के अन्य साथियों की संलिप्ता बारे अग्रिम अनुसंधान जारी है।