करनाल, दिनांक 08 मई 2026।

पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशों के अनुसार अवैध नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस करनाल की सीआईए असंध ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

सीआईए असंध इंचार्ज निरीक्षक अनिल कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक खेमचंद की अध्यक्षता में गई कार्रवाई के दौरान मामले आरोपी प्रदीप पुत्र हिस्मा ,निवासी वॉर्ड नंबर 2 असंध,करनाल को असंध कैथल बाईपास से काबू किया गया।

 तलाशी के दौरान जिसके कब्जे से 11 ग्राम 67 मिलीग्राम हैरोइन व एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।

इस संबंध में अनुसंधान अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध थाना असंध में मुकदमा नंबर 244/2026, एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में आज आरोपी को माननीय न्यायालय के सामने पेश कर 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है दौराने रिमांड आरोपी से गहनता से पूछताछ कर इस नशे के कारोबार में संलिप्त आरोपी के अन्य साथियों की संलिप्ता बारे मामले की जांच जारी है