किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक बताए जाने का दावा किया है।
इस बीच पानीपत के एक अधिवक्ता ने पार्टी के पंजीकरण के लिए चुनाव आयोग में आवेदन भी दे दिया है। इस बीच रोहतक में कई मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें प्रदर्शनकारियों के हाथों में जो बैनर थे उन पर लिखा था-मैं भी हूं कॉकरोच। रेवाड़ी में कुछ संगठनों ने कॉकरोच नाम से सोशल मीडिया ग्रुप बनाकर उनमें जॉइनिंग शुरू कराई है।
इन घटनाओं ने हरियाणा की राजनीति में एक नए तरह की डिजिटल और व्यंग्यात्मक राजनीति को चर्चा के केंद्र में ला दिया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए इस ट्रेंड की शुरुआत कथित तौर पर अभिजीत दीपके नामक युवक ने की थी। इसके बाद इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस ट्रेंड को लाखों युवाओं का समर्थन मिला। कई वीडियो और पोस्ट करोड़ों बार देखे गए। धीरे-धीरे यह केवल इंटरनेट तक सीमित नहीं रहा बल्कि राजनीतिक दलों और नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं।