10 ग्राम स्मैक (हेरोइन) सहित दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दो आरोपीयान साहिल उर्फ बांडा पुत्र रविंद्र कुमार निवासी जाटो गेट, नजदीक शंभू नाथ मंदिर, करनाल तथा सूरज उर्फ अंशुल पुत्र सुरेंद्र निवासी वाल्मीकि बस्ती, अर्जुन गेट, करनाल को 10 ग्राम स्मैक व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम ने गुप्त सूचना एवं संदेह के आधार पर दो युवको को काबू किया। पूछताछ एवं तलाशी लेने पर आरोपीयो के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक (हेरोइन) व साथ में एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

मामले में आरोपी के खिलाफ थाना शहर,करनाल में एनडीपीएस एक्ट के तहत संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा मामले में दोनों आरोपीगण से गहन पूछताछ कर नशे के इस कारोबार में संलिप्त आरोपियो के अन्य साथियों की संलिप्ता बारे अग्रिम अनुसंधान जारी है।