पुलिस अधीक्षक करनाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल की टीम ने इंचार्ज उप निरीक्षक हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए तीसरे आरोपी शिवम उर्फ हन्नी उर्फ टुंडा पुत्र ओमप्रकाश गिरधर वासी D -80 कलन्दरी गेट करनाल थाना शहर करनाल जिला करनाल को काबू किया गया। जिसके संबंध में थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज हिम्मत सिंह ने बताया कि उक्त मामले में आरोपी के पहले अन्य दो साथी साहिल उर्फ बांडा पुत्र रविंद्र कुमार व सूरज उर्फ अंशुल पुत्र सुरेंद्र को 10 ग्राम स्मैक व एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया था। दोनों आरोपियो में प्राथमिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि इस एस नशे के कारोबार में उनका अन्य साथी शिवम उर्फ हन्नी भी शामिल है। जिसे आज टीम द्वारा विश्वसनीय सूचना के आधार पर कारवाई करते हुए काबू किया गया। टीम द्वारा मामले में आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है दौराने रिमांड आरोपी से गहन पूछताछ कर नशे के इस कारोबार में संलिप्त आरोपियो के अन्य साथियों की संलिप्ता बारे अग्रिम अनुसंधान जारी है।